आगरालीक्स….. आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसके बाद सेंट जोंस कालेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस सहित अन्य डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान और डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। विवि की वेबसाइट पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन अभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अभी तक यूपी बोर्ड का 12 वीं रिजल्ट घोषित हुआ है। सीबीएसई और आईसीएसई के रिजल्ट अभी नहीं आया है।

कल बीएड प्रवेश प्रक्रिया
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त नोडल समन्वयक प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि आगरा जिले में 41 केंद्रों पर दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न होगी , जिसमें 18000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे ।
आगे आपने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर विश्वविद्यालय की ओर से 2 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं ।
एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट शासन की ओर से नियुक्त किया गया है और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक दो केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि भी शासन द्वारा अतिरिक्त रूप से तैनात किया गया है ।
आगरा जिले के अतिरिक्त मथुरा , फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों में मिलाकर लगभग 21000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे ।
आज की बैठक में आगरा जिले के समन्वयक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह , एडीएम सिटी श्री ए के सिंह , एसडीएम श्री संजीव सिंह , क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर रेखा रानी तिवारी और बरेली विश्वविद्यालय से डॉक्टर पंकज और और डॉक्टर अजय उपस्थित रहे ।
अंत में प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी ।
पहली पाली प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक होगी और दूसरी पाली अपराहन 2:00 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न होगी ।
सभी संबंधित व्यक्तियों को परीक्षा संचालन हेतु उपयुक्त निर्देश दे दिए गए हैं ।