आगरालीक्स…आगरा में जाम से जूझते रहे शहर के मुख्य रोड. दिल्ली, ग्वालियर हाइवे पर सबसे ज्यादा रहा जाम.
आगरा में आज बुधवार को जाम की बुरी स्थिति रही. शहर का दिल्ली हाइवे हो या फिर ग्वालियर हाइवे…जाम के कारण पूरे दिन जूझते ही नजर आए. स्कूली बच्चों की छुट्टियों के बाद तो स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई. अधिकतर स्कूलों की गाड़ियों को इलेक्शन के लिए लिया गया है जिसके कारण स्कूल से बच्चों को लाने के लिए पेरेंट्स को ही आना पड़ा. अपनी—अपनी गाड़ियों से बच्चों को लेने आए पेरेंट्स भी जाम में फंसे रहे.
वहीं आगरा—ग्वालियर रोड स्थित रोहता नहर पर तो हर ओर जाम लगा रहा. दोपहर बाद यहां जाम की बुरी स्थिति दिखाई दी. जाम के चलते एक एंबुलेंस भी फंस गई और उसे वापस लौटना पड़ा. चंद मिनटों की दूरी में घंटों लग रहे थे. रोहता नअर पर तो अक्सर जाम लग जाता है.यहां हर तरफ लंबी वाहनों की लाइनें दिखाई दीं. 3 से 4 किलोमीटर तक जाम की स्थिति रही.

चार मई के लिए रूट डायवर्ट
आगरा में पहले चरण में चार मई को मतदान है. इसके लिए प्रशासन की ओर से रूट डायवर्ट किया गया है.
फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहन
फिरोजाबाद की ओर से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस वे होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
फिरोजाबाद से आगरा आने वाले हल्के वाहन
फिरोजाबाद से आगरा शहर में आने वाले हल्के वाहन बजरंग पैट्रोल पम्प से नुनिहाई तिराहा से एत्माद्दौला तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ
मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से तोरा चौकी से रमाडा कट से इनर रिंग रोड होकर जा सकेंगे।
मथुरा से आने वाले हल्के वाहनों का रास्ता
मथुरा की तरफ से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया चौराहा से सौ फुटा मार्ग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
अलीगढ़ से फिरोजाबाद जाने वाले भारी वाहन
अलीगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें फिरोजाबाद, कानपुर एवं मथुरा की ओर जाना है, वह टेढ़ी बगिया से सौ फुटा रोड से होते हुए शहादरा चुंगी होकर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। काय चुनाव में ड्यूटी पर लगे कर्मचारी अपने पास दिखाकर नवीन गल्ला मंडी की ओर जा सकेंगे।