आगरालीक्स…आगरा में भारत रत्न बाबा साहब को महापरिनिर्वाण दिवस पर किया गया नमन. अधिवक्ताओं ने संविधान शिल्पी को बताया समाज में समानता और न्याय के लिए प्रेरणा
युवा दिवस अधिवक्ता संघ आगरा मंडल एवं दीवानी वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा 6 दिसंबर को भारत रत्न”और संविधान शिल्पी डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि “महापरिनिर्वाण दिवस” के रूप में मनाई जाती है। डॉ. अंबेडकर को “भारत रत्न” और संविधान शिल्पी के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा अधिवक्ता संघ मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा एडवोकेट ने डॉ.अंबेडकर ने सामाजिक समानता,दलित अधिकारों,शिक्षा,और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका योगदान भारत को एक समतामूलक समाज बनाने की दिशा में अद्वितीय है। 6 दिसंबर, 1956 को उनका महापरिनिर्वाण हुआ, और इस दिन को हर साल उनके अनुयायियों और पूरे देश द्वारा उनके आदर्शों को याद करते हुए मनाया जाता है।
इस अवसर पर पूरे भारत में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, विशेष रूप से मुंबई के चैत्यभूमि में, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उनके विचार आज भी समाज में समानता और न्याय के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्रा,सुरेश गौतम,आरपी सिंह, मुकेश निम,देव कुमार गौतम, सिकंदर सेहरा,सुरेंद्र पाल सिंह वीरेंद्र पाल सिंह,अतुल कर्दम, राजेंद्र प्रसाद,राहुल कुमार कृपाल वर्मा देवेंद्र सिंह,ममता सोनी,रिंकू यादव,शांति स्वरूप शर्मा,मुन्ना लाल यादव,भरत सिंह,तीर्थराज, प्रवेंद्र मौर्य, देवेंद्र कुमार,श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा उपस्थित रहे।