आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सिलिंडर न मिलने पर गैस एजेंसी में तोड़फोड़, एक घायल, दो अरेस्ट।
आगरा के अछनेरा में भरतपुर रोड पर कमला गैस एजेंसी है। गुरुवार दोपहर में आठ 10 लोग गैस एजेंसी पर पहुंचे और गैस सिलिंडर मांगा। गैस सिलिंडर न मिलने पर युवकों का गैस एजेंसी के कर्मचारियों से विवाद हो गया, विवाद के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि युवकों ने गैस एजेंसी के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। सामान फैंक दिया।
कर्मचारी के सिर में लगी चोट
एक युवक ने एजेंसी पर रखे चूल्हे को एक कर्मचारी के सिर में मार दिया। इससे कर्मचारी के सिर से खून बहने लगा। पुलिस ने रात में दो आरोपितों को अरेस्ट कर लिया, एक घायल है।