आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश. 26 के बाद 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित.
यूपी में योगी सरकार ने रामनवमी के अवसर पर दो दिन छुट्टी घोषित करने का ऐलान किया है. 26 के बाद 27 मार्च को भी छुट्टी रहेगी. यह निर्णय मंदिरों में बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है. प्रशासन को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं. इसस पहले 26 मार्च को ही रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित था लेकिन तिथि के हिसाब से अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है.यूपी में रह सकती हैं लगातार छुट्टियां
यूपी में 26 और 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी घोषित की गई है. वहीं 28 मार्च को चौथा शनिवार है और 29 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा. इसके अगले दिन 31 मार्च को महावीर जयंती है. इसका भी अवकाश रहेगा.