आगरालीक्स ….आगरा दिल्ली हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में आगरा के युवक सहित दो की मौत।

आगरा में सोमवार रात को आगरा के ग्वालियर रेाड निवासी 31 साल के संजय अपने साथी के साथ बाइक से आगरा लौट रहे थे। मथुरा में गिर्राज ढाबे के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक संजय की मौत हो गई, उसका साथी घायल है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत
रविवार रात को नोएडा से मैनपुरी के लिए मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बरोलिया निवासी अनुज (31) कैंटर गाड़ी लेकर निकला। रात में एक्सप्रेस वे पर उसने ढाबे पर गाड़ी खड़ी कर दी, खाना खाने के लिए रुका, इसी दौरान तेज स्पीड वाहन ने उसे चपेट में ले लिया और मौत हो गई।