आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कोहरे के चलते कार सहित कई वाहन टकराए, हादसे में दो
की मौत। ( Agra News: Three died in road accident in Agra#agra)
0
आगरा में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। हाईवे और एक्सप्रेस वे पर विजिबिलिटी शून्य है। ऐसे में ग्वालियर हाईवे पर इरादतन क्षेत्र में एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि कार का पीछे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, एक मेटाडोर का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में 2 की मौत
हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 2 की मौत हो गई है।