आगरालीक्स…आगरा के होटल से पकड़ी गईं दो विदेशी युवतियां. न पासपोर्ट न वीजा, आधार कार्ड हुआ बरामद…पुलिस जांच में जुटी
आगरा के एक होटल से पुलिस ने दो विदेशी युवतियों को अरेस्ट किया है. दोनों युवतियों के पास से पुलिस को न तो वीजा मिला है और न ही पासपोर्ट. उनके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ है. दोनों होटल में क्या कर रही थीं और किस तरह से भारत में आई थीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

एलआईयू की सूचना पर मारा छापा
थाना ताजगंज पुलिस के अनुसार एलआईयू से सूचना मिली कि दो विदेशी युवतियां एक होटल में फर्जी दस्तावेज के साथ ठहरी हुई हैं. इस पर आज सुबह थाना ताजगंज पुलिस ने महिला सिपाहियों के साथ होटल पर छापा मारा. पुलिस को देखते ही होटल में अफरातफरी मच गई. पुलिस ने होटल के कमरों को देखना शुरू किया तो एक कमरे से दो विदेशी युवतियां मिलीं. पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताया गया. पुलिस ने इनके वीजा और पासपोर्ट के बारे में पूछा तो वो इनमें से कोई भी चीज नहीं दिखा सकीं. दोनों युवतियों के पास आधार कार्ड मिला और इसी के आधार पर वे होटल में ठहरी थीं. पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई है. पुलिस इनके बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है.