आगरालीक्स…आगरा में आठ साल की बच्ची को बुरी नियत से पकड़ा. नानी के घर आई थी बच्ची. मोहल्ले के युवक ने की छेड़छाड़. शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा
आगरा में आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. नानी के घर आई इस बच्ची को मोहल्ले के एक युवक ने बुरी नियत से दबोच लिया. वह उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने उसे देख लिया. आरोपी ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया.

ये है पूरा मामला
मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है. सदर की रहने वाली एक 8 साल की बच्ची अपनी नानी के यहां आई हुई थी. रविवार को वह घर के बाहर खेल रही थी कि तभी मोहल्ले का रहने वाला एक युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा और छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा. इससे बच्ची डर गई और उसने शोर मचा दिया. बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने जब देखा तो आरोपी युवक वहां से भागने लगा. लेकिन लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.