Monday , 20 April 2026
Home टूरिज़्म Agra News: Two forms of treatment of tourists in Agra….#agranews
टूरिज़्म

Agra News: Two forms of treatment of tourists in Agra….#agranews

427

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के साथ व्यवहार के दो रूप. एक युवक ने विदेशी महिला पर्यटक को परेशान किया तो एक आटो चालक ने खोया बैग पर्यटक को लौटाया…

अतिथि देवो भव:….के साथ हमारे देश में पर्यटन विभाग द्वारा अभियान चलाया जाता है और बाहर से आने वाले विदेशी पर्यटकों का दिल खोलकर स्वागत किया जाता है. उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो ओर वो यहां अच्छी और ढेर सारी यादें साथ लेकर जाए, इसके लिए लगातार पर्यटन विभाग काम करता रहता है. विदेश से आने वाले पर्यटक हों या फिर अन्य राज्यों से आने वाले हमारे भारत के ही पर्यटक आगरा में ताजमहल देखने की इच्छा जरूर रखते हैं लेकिन समय समय पर पर्यटकों के साथ अच्छा और बुरा दोनों ही तरह के बर्ताव देखने को मिल जाते हैं. दो दिन में दो ऐसे ही मामले आए हैं…

महिला विदेशी पर्यटक को किया परेशान
भारत घूमने के दौरान ताजमहल देखने आ रही एक विदेशी महिला पर्यटक को ट्रेन के सफर के दौरान काफी परेशाानी का सामना करना पड़ा. महिला सोलो ट्रैवलिंग पर थी लेकिन ट्रेन में एक युवक उसे पूरे रास्ते परेशान करता रहा. इस पर महिला ने अपनी परेशानी का वीडियो युवक के साथ सेल्फी लेकर बनाया और दुनिया के सामने रखा. वीडियो में महिला कह रही थी कि यह एक आदमी उसकी तस्वीरें ले रहा है और काफी अभद्र तरीके से परेशान कर रहा है. महिला ने परेशान करने वाले युवक के साथ न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि सेल्फी भी ली. विदेशी महिला वीडियो बनाते समय उसकी हरकतें कैमरे में बताती रही और युवक हंसता रहा. ऐसा लग रहा था कि युवक को महिला की बात समझ नहीं आ रही थी.

आटो चालक ने लौटाया बैग
बिहार से आए एक पर्यटक का बैग आटो में रह गया था. बैग में कई कागज और कीमती चीजों के साथ 16 हजार रुपये कैश भी था. ऐसे में जब बैग गायब हुआ तो वह परेशान हो गया लेकिन उसे खोजते हुए वो आटो चालक उसके पास तक पहुंच गया जिस आटो में बैग खोया था. आटो चालक ने पर्यटक को उसका बैग लौटाया और बैग में 16 हजार रुपये सहित सभी चीजें थीं. ऐसे में बिहार से आए पर्यटक ने आटो चालक की ईमानदारी को सराहा और आगरा की जमकर तारीफ भी की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टूरिज़्म

Agra News: Agra-Mumbai flight will now depart from Navi Mumbai Airport. A new schedule has been released…#agranews

आगरालीक्स…आगरा टू अहमदाबाद फ्लाइट हुई बंद तो आगरा टू मुंबई की फ्लाइट...

टूरिज़्म

Agra News: The Taj Mahotsav is extended for two more days, Craftsmen and artists were honored…#agranews

आगरालीक्स…दो दिन और बढ़ा ताज महोत्सव, शहरवासी कर सकेंगे खरीदारी. शिल्पियों और...

टूरिज़्म

Agra News: Geet Govind Vatika in Agra opens for tourists from today…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घूमने के लिए एक और जगह तैयार. गीत गोविंद वाटिका...

टूरिज़्म

Agra News: Croatia’s Prime Minister is coming to Agra tomorrow and will visit the Taj Mahal and Agra Fort…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आ रहे हैं. ताजमहल और आगरा...

error: Content is protected !!