आगरालीक्स…आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक एक्सीडेंट में दो की मौत. कुंभ स्नान से लौट रही कार का डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ एक्सीडेंट
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के फिरोजाबाद थाना मटसेना क्षेत्र में दर्दनाक एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. प्रयागराज कुंभ स्नान कर दिल्ली लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में आशा देवी और मीना देवी निवासी सुरेंद्र कॉलोनी जडोदा बुराडी संत नगर दिल्ली की मौत हो गई. जबकि लक्ष्मी, आरव, शिवन्या, अमांशु और दो अन्य घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.