आगरालीक्स…आगरा में स्कूटी सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
आगरा—हाथरस रोड पर पोइया के पास गुरुवार शाम को दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है. आलुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार दो लोगों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी. एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घायल को अस्पताल भेजा गया है. ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली गई है.फैक्ट्री जा रहे थे दोनों
सादाबाद के गांव वेदई में रहने वाले हरी सिंह पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा आगरा की एक फैक्ट्री में काम करते थे. गुरुवार शाम को वह स्कूटी से आगरा जा रहे थे. रास्ते में बेलोठ निवासी प्रेम पाल सिंह मिल गए और दोनों फैक्ट्री के लिए निकल गए. आगरा की ओर आते समय पोइया के पास सामने से आ रहे एक आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी. हादसे में हरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेम पाल सिंह घायल हैं.