आगरालीक्स…आगरा आ रहे हैं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. 7 जनवरी को शिक्षक संघ के 57वें राज्य सम्मेलन में लेंगे भाग…मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार 7 जनवरी को आगरा आ रहे हैं. वे मुफीद ए आम कॉलेज में शुरू होने जा रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वीं राज्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. सम्मेलन में 75 जिलों के शिक्षक भी शामिल होंगे.
रक्षा मंत्री 7 जनवरी को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे मुफीद ए आम इंटर कॉलेज के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद वे राज्यसभा सांसद नवीन जैन के शास्त्रीपुरम आवास पर जाएंगे. दो बजे यहां से खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे. और यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.