आगरालीक्स…आगरा में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित. 6 मई से 13 मई तक होने वाली परीक्षाओं पर लिया गया फैसला…
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की गतिमान परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक स्तर की बीए, बीएएसी, बीकॉम (प्रथम व तृतीय) एवं परास्नातक स्तर की एमए, एमएससी, एमकॉम (सप्तम/प्रथम) सेमेस्टर की गतिमान परीक्षाएं 6 मई से 13 मई तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. इन सभी परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र ही विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा.
