आगरालीक्स…आगरा में विवि करेगा वर्ष 1998 से पूर्व की डिग्रियां आनलाइन..25 हजार से अधिक डिग्रिया होंगी आनलाइन
विश्वविद्यालय में वर्ष 1998 से पूर्व की करीब 25 हजार से अधिक डिग्री कॉलेज संचालकों और विद्यार्थियों की प्रतिक्षा में हैं, लेकिन सालों से वह उन्हें लेने नहीं आ रहे। ऐसे में विश्वविद्यालय उक्त सभी डिग्री का डिजिटल प्रिंट लेकर उन्हें आनलाइन करने की तैयारियां में जुटा है, जिससे विद्यार्थी अपनी डिग्री का अॉनलाइन सत्यापन कर उन्हें विश्वविद्यालय से निकलवाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दें।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्ष 1998 से पूर्व क वर्षों की 25 हजार से अधिक डिग्रियां वर्षों से कॉलेज संचालकों और विद्यार्थियों की प्रतिक्षा में हैं। कई बार बुलाने के बाद भी न कॉलेज संचालक इन डिग्रियों को लेने आए, न विद्यार्थी। जिन कुछ विद्यार्थियों को अपनी डिग्री की आवश्यकता थी, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आवेदन करके अपनी डिग्री निकला ली। वर्षों प्रतिक्षा के बाद भी वितरण की प्रतीक्षा में डिग्रियों के वितरण के लिए विश्वविद्यालय ने नया प्रयास प्रारंभ किया है। वर्षों से रखी उक्त डिग्रियों को डिजिटल प्रिंट लिया जा रहा है, इसके बाद विश्वविद्यालय इन्हें अपने पोर्टल पर अपलोड करेगा, जिससे उक्त वर्षों के विद्यार्थी अपनी डिग्री का विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर अॉनलाइन सत्यापन कर पाएंगे और उसके बाद विश्वविद्यालय में आवेदन कर उसे आसानी से निकलवा पाएंगे। डिग्रियों को स्कैन कर उन्हें आनलाइन करने के लिए डाटा तैयार करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।