आगरालीक्स…भाजपा नेता के बेटे को कैंटर ने रौंदा. मौके पर ही हुई मौत.
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में भाजपा नेता के बेटे को कैंटर ने शनिवार रात को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. लोगों की भीड़ लग गई. जमकर हंगामा भी किया गया. एसपी देहात और सीओ जसराना न पहुंचकर लोगों को शांत कराया.
सब्जी मंडी जा रहा था किसी काम से
थाना जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान में रतनपाल सिंह चौहान रहते हैं. रतनपाल सिंह भाजपा नेता हैं. इनका 30 साल का बेटा रानू मूक बधिर है. वह आज रात को करीब पौने दस बजे सब्जी मंडी किसी काम से जा रहा था. तभी शिकोहाबाद की तरफ से आ रहे एक कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलने पर जसराना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए. इधर मौके पर जुटी लोगों की भीड़ में आक्रोश फैल गया और हंगामा करने का प्रयास किया गया. हालांकि पुलिस ने किसी तरह लोगों के विरोध को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.