आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सबसे ज्यादा जमीन के रेट एमजी रोड पर बढ़े लेकिन महंगी जमीन 1.43 लाख रुपये वर्ग मीटर, हर क्षेत्र के सर्किल रेट देखें। ( Agra News: UP to Rs 50000 per square Meter circle rate hike proposed on MG Road, Costly Land & All Rates#Agra)
आगरा में आठ साल बाद जमीन के सर्किल रेट बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले 2017 में सर्किल रेट बढ़े थे, अब 2025 में सर्किल रेट प्रस्तावित किए गए हैं। इस पर 2 जुलाई तक आपत्ति मांगी गई हैं। एडीए वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला का मीडिया से कहना है कि सात दिन में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 15 जुलाई से नए सर्किल रेट जारी कर दिए जाएंगे।
एमजी रोड पर सबसे ज्यादा 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक बढ़े रेट ( Circle rate in Agra)
प्रस्तावित सर्किल रेट में सबसे ज्यादा एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा तक 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रेट बढ़े हैं। नए रेट के बाद सबसे ज्यादा महंगी जमीन संजय प्लेस में है, संजय प्लेस में जमीन के रेट 143000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक प्रस्तावित किए गए हैं।
सबसे महंगी दुकानें संजय प्लेस में ( Costly land in Agra)
इसके साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सबसे ज्यादा रेट संजय प्लेस में बढ़ाए गए हैं, संजय प्लेस में दुकान के रेट 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक बढ़ाए गए हैं।
प्रस्तावित सर्किल रेट
एमजी रोड पर हरीपर्वत से नालबंद चौराहे तक, 2017 में 85000 और 2025 में 127000
दिल्ली गेट से नवल किशोर नर्सिंग होम तक, 2017 में 80000, 2025 में 120000
संजय प्लेस से आजाद फिलिंग स्टेशन से यस बैंक तक 2017 में 95500 रुपये, 2025 में 143000
लोहामंडी चौराहे से सेंट जोंस चौराहे तक 2017 में 64000, 2025 में 96000
हाईवे पर लायर्स कॉलोनी से सूर्या अपार्टमेंट तक 2017 में 5500 से अब 2025 में 82000
सुभाष पार्क से पंचकुइयां चौराहा तक 2017 में 55000 से अब 2025 में 82000
व्यावसायिक संपत्तियों की दर
सुरेश प्लाजा में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 123000 से अब 184000
विनायक मॉल में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 123000 अब 2025 में 184000
नेहरू नगर अपार्टमेंट में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 73500 अब 2025 में 99000 रुपये
नेहरू नगर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में कारपेट एरिया 2017 में 95000 अब 2025 में 128000
रेट प्रति वर्ग मीटर में हैं