आगरालीक्स…दर्दनाक मौत, आगरा में महिला के शव को कुचलकर निकलते रहे वाहन….यहां का है मामला
आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक महिला की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. रातभर एक्सप्रेस वे से निकलते वाहन महिला के शव को कुचलते रहे. सुबह जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची. क्षत—विक्षत शव के टुकड़ों में समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
ये है मामला
आज पुलिस को सूचना मिली कि आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे एक महिला का शव पड़ा हुआ है और उसके वाहन उस शव को कुचलते हुए निकल रहे हैं. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फतेहाबाद राकेश कुमार चौहान तथा यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शव को एकत्रित कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मृतक महिला के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.