आगरालीक्स …Agra News : आगरा की गोल्ड्स जिम में अश्लील हरकत मामले में बयान देते समय युवती रोने लगी, जिम मैनेजर को जेल भेजा। जिम मैनेजर और ट्रेनरों का सत्यापन करेगी पुलिस। सीसीटीवी चेक किए। ( Agra News : Verification of Gym Manager & Trainer after Gold’s Gym Agra Manager Mani Nautiyal arrested for molesting woman)
आगरा के खंदारी स्थित गोल्ड्स जिम की फ्रेंचाइजी मनोज यादव के पास है, उनकी जिम में कांट्रेक्ट पर मैनेजर और ट्रेनर मनी नौटियाल काम कर रहा था। यमुना पार की रहने वाली कॉलेज की छात्रा तीन दिन से जिम आ रही थी। छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार को जिम में वह गई, डाइट प्लान के लिए ट्रेनर मनी नोटियाल ने उसे केबिन में बुलाया। केबिन में मैनेजर ने छात्रा के कपड़े ऊपर करने के बाद शरीर को बुरी नीयत से पकड़ लिया, वह सहम गई तो उसे गले लगा लिया। उसके कपड़ों में हाथ डाला, छात्रा के विरोध करने पर मैनेजर ने कहा कि यह उसकी डयूटी है वह चेक करने के बाद ही डाइट प्लान बनाता है। छात्रा जिम ट्रेनर को धक्का देकर बाहर आ गई। थाना हरीपर्वत में जिम ट्रेनर मनी नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय गया था।
रोने लगी छात्रा, महिला पुलिस कर्मियों ने संभाला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बयान दर्ज कराते समय छात्रा रोने लगी,उसने मुकदमे में जो आरोप लगाए हैं वही बयान दिए। पुलिस ने भी जांच की है, सीसीटीवी में छात्रा केबिन में जाते हुए और बाहर आते हुए दिखाई दे रही है। जिम ट्रेनर की आदतों के बारे में भी पुलिस को निगेटिव रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने रविवार को जिम ट्रेनर को पालीवाल पार्क से अरेस्ट कर लिया।
जिम मैनेजर और ट्रेनर का किया जाएगा सत्यापन
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है कि शहर की जिम संचालकों को संबंधित थाना पुलिस नोटिस देगी और मैनेजर और ट्रेनरों का सत्यापन किया जाएगा। उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज तो नहीं है इसका भी पता लगाया जाएगा। जिससे जिम में इस तरह की घटनाएं ना हों।