आगरालीक्स आगरा में आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आ रहे हैं, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम देखें। ( Agra News: Vice President CP Radhakrishanan today in Agra#Agra)
आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता चल रही हैं, खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बुधवार को मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन हैं। उनके आगरा आने पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, 100 पुलिस कर्मियों और कमांडों की डयूटी लगाई गई है।
दोपहर तीन बजे आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दोपहर तीन बजे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए अजीत नगर गेट से प्रतापपुरा चौराहे होते हुए स्टेडियम तक दोपहर में रूट डायवर्जन रहेगा।