आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में छह जगह बनाए गए रैन बसेरे. तीमारदारों को ठंड से बचाव के लिए मिलेगी समुचित व्यवस्था
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में ठंड से बचाव के लिए रेन बसेरा की समुचित व्यवस्था की गई है। प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीजों और उनके परिजनों को ठंड से बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज में रैनबसेरा की समुचित व्यवस्था की गई है।

मुख्य व्यवस्थाएँ:
गोपाल जी रेन बसेरा: मरीजों के तीमारदारों के लिए यह रेन बसेरा प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के पास उपलब्ध है।
सर्जरी विभाग: सर्जरी विभाग में तीसरी मंजिल पर रेन बसेरा की व्यवस्था है।
गायनी विभाग: गायनी विभाग में ग्राउंड फ्लोर पर रैन बसेरा की व्यवस्था है।
इमरजेंसी : इमरजेंसी में रैन बसेरा की समुचित व्यवस्था की गई है।
मेडिसिन विभाग:मेडिसिन विभाग के पास रैन बसेरा की समुचित व्यवस्था की गई है।
सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक : सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में वेटिंग एरिया के पास रेन बसेरा की व्यवस्था की गई हैं।
एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में एक बड़े रेन बसेरा की व्यवस्था भी की जा रही है। यह व्यवस्था मरीजों और उनके साथ आए लोगों को सर्दी के मौसम में आराम और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।