आगरालीक्स…Agra News: वीडियो न्यूज आगरा में घर के बाहर से सात साल की बच्ची को ले जाकर रेप करने के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, अरेस्ट, एक दरोगा भी घायल। ( Agra News Video: Accused of molesting 7 year old girl child arrest in Police encounter in Agra#Agra )
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में मंगलवार दोपहर में सात साल की बच्ची अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी इसी दौरान बाइक पर एक युवक आया और बच्ची से रास्ता पूछा। युवक ने बच्ची को अपनी बाइक पर बिठा लिया और कुछ ही दूरी पर एक बंद मकान में ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए, युवक बाइक लेकर फरार हो गया।
मुठभेड़ में पकड़ा गया युवक
एसीपी हेमंत कुमार के अनुसार, सीसीटीवी की जांच की गई, इसमें युवक की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस की टीमें लगाई गईं, बुधवार सुबह पुलिस की टीम आगरा में फिरोजाबाद रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार युवक दिखाई दिया, उसे रोकने की कोशिश की तो बाइक को जंगल की तरफ ले गया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने पर उसे अरेस्ट कर लिया, उसने अपना नाम शरीफ बताया है, पूछताछ की जा रही है। मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हुए हैं।