आगरालीक्स…Agra News : आगरा के रूफटॉप कैफे में पुलिस का छापा, स्क्रीन आईपीएल का मैच, एक एक बॉल पर लग रहा था सटटा, नौ पकड़े। लाखों का कैश जब्त। ( Agra Police raid in Rooftop, Nine IPL bookie arrested#Agra )
आईपीएल के मैच चल रहे हैं, आईपीएल के मैच में बुकी भी सक्रिय हो गए हैं। एसओजी और पुलिस की टीमें आईपीएल पर सटटा लगाने वालों की धरपकड़ कर रही हैं। सोमवार रात को एसओजी और पुलिस की टीम ने शाहगंज क्षेत्र के मानस नगर स्थित क्लब क्वायर 8 कैफे में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही कैफे में खलबली मच गई, कैफे से लोग भागने लगे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
आईपीएल पर सटटा लगाने पर नौ पकड़े
पुलिस ने क्लब क्वायर 8 कैफे, मानस नगर से नौ लोगों को आईपीएल के मैच में सटटा लगाते हुए पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने करीब 1.50 लाख का कैश जब्त किया है। इसके साथ ही बाइक, स्कूटी और कार भी जब्त की हैं। मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। आईपीएल का सटटा लगाने वालों से पूछताछ की जा रही है, जिससे पता चल सके कि सटटा कौन लगवा रहा था।
इन्हें किया अरेस्ट
कैफे संचालक गौतम धाकड़, डोरी लाल, निखिल सिंह, नितिन शर्मा, राकेश शर्मा, चांदी कारोबारी हर्ष स्वरूप धाकड़, कॉपर का काम करने वाले बिजेंद्र सिंह को अरेस्ट किया है।
होटल के बाद अब रूफटॉप में आईपीएल पर सटटा
आईपीएल पर बड़े स्तर पर सटटा लगता है पहले बुकी कॉलोनी में सटटा खिलाते थे। कॉलोनी के लोगों के शिकायत करने से सटटा कराने वालों के पकड़े जाने के बाद होटल में कमरा लेकर सटटा कराने लगे। होटलों में भी पुलिस ने छापे मारे, इसके बाद अब नया तरीका निकाल लिया। रूफटॉप में लोग शराब, बियर पीने और खाना खाने जाते हैं, पुलिस को शक ना हो इसके लिए अब रूफटॉप में भी सटटा होने लगा है।