आगरालीक्स ….Agra News: आगरा की अटल पुरम ककुआ भांडई टाउनशिप की लांचिंग सीएम योगी करेंगे। एक हजार प्लाट की बिक्री होगी। रेट और कब शुरू होगी बुकिंग, देखें। ( Agra News: CM Yogi May Launch Atal Puram New Kakua Bhandai Township#Agra)
आगरा के ककुआ भांडई में ग्वालियर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा नई टाउनशिप अटल पुरम विकसित की जा रही है। 138 हेक्टेयर जमीन पर विकसित हो रही टाउनशिप के अधिग्रहण के लिए 700 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
15 अगस्त तक होनी है लॉचिंग
अटलपुरम की लांचिंग 15 अगस्त तक तय की गई है। इस दौरान एडीए द्वारा नई टाउनशिप के लिए पहले चरण में तीन सेक्टर विकसित किए जाएंगे। रेरा रजिस्ट्रेशन और डिजाइन का काम पूरा करना है। जिससे 15 अगस्त तक लांच किया जा सके।
तीन चरण में विकसित होगी टाउनशिप
अटलपुरम को तीन चरण में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 45 हेक्टेयर जमीन पर तीन सेक्टर विकसित होंगे और इनकी प्लाटिंग की जाएगी। दूसरे चरण में 50 हेक्टेयर और तीसरे चरण में 40 हेक्टेयर में सेक्टर विकसित कर भूमि की बिक्री की जाएगी। तीन चरण में एडीए 1500 रुपये विकसित कोगा।
तीन सेक्टर के एक हजार प्लाट की होगी बिक्री
पहले चरण में तीन सेक्टर के करीब एक हजार प्लाट की बिक्री की जाएगी। इसमें दुर्लभ आय वर्ग, अल्प और मध्यम आय वर्ग के साथ ही व्यावसायिक प्लाट की भी बुकिंग की जाएगी।
ये हैं संभावित रेट
आवासीय प्लाट 25 से 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
व्यावसायिक प्लाट 30 से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर