आगरालीक्स …आगरा में गोदाम में लगी भीषण आग, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में घटिया आजम खां में शिवा ढ़ाबे के पीछे कबाड़ के कई गोदाम हैं। मंगलवार रात को कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई, आग की लपटें तेज होने से लोग दहशत में आ गए। आग की लपटें इतनी तेज भी कि लोग आग बुझाने के लिए आगे नहीं आ पाए।
दहशत में आए लोग
जिस जगह गोदाम है उसके आस पास तमाम घर हैं। आग की लपटें बेकाबू होने से आस पास के घरों में रह रहे लोग दहशत में आ गए। इन मकानों में रह रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बारात में आतिशबाजी से आग लगने की आशंका
जिस जगह आग लगी वहां से कुछ देर पहले ही बारात निकली थी और आतिशबाजी चलाई गई। आशंका है कि बारात में चलाई गई आतिशबाजी से ही कबाड़ के गोदाम में आग लगी।