आगरालीक्स…. आगरा में स्पेयर्स पाटर्स की दुकान में लगी आग, बीच बाजार में दुकान में लगी आग से मची खलबली, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे। वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा में सोमवार सुबह बालूगंज स्थित बजाज आटो स्पेयर्स में आग लग गई। आग की लपटें दुकान से उठती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल कर्मियों को सूचना दी। स्थानीय लोग भी जुट गए, दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। इससे आग पर काबू पाने में परेशानी हुई।
खिड़की तोड़कर आग बुझाने में जुटे
आग की सूचना पर कुछ ही देर में दमकल कर्मी पहुंच गए। स्पेयर्स पाटर्स की दुकान की खिड़की तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं, स्थानीय लोगों की भी भीड़ लग गई है।