नईदिल्लीलीक्स….. सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े विजय माल्या को सुनाई सजा और जुर्माना भी लगाया।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े विजय माल्या को अवमानना मामले में चार महीने की सजा सुनाई है और दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने जुर्माना न चुकाने पर दो महीने की अतिरिक्त सजा भी सुनाई है। इसके साथ ही विजय माल्या से कहा गया है कि उसे विदेश में ट्रांसफर किए गए 40 मिलियन डॉलर चार सप्ताह में चुकाने हैं। कोर्ट ने विजय माल्या को ब्याज के साथ चार करोड़ डॉलर का भुगतान चार सप्ताह में करने के लिए कहा है, विजय माल्या ऐसा नहीं करते हैं तो उनके संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
ये है मामला
सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल पहले 9 मई 2017 को विजय माल्या को कोर्ट ने अवमानना का दोषी माना था, इसके बाद कई बार कोर्ट में पेश होने के लिए कहा लेकिन विजय माल्या कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसी साल फरवरी में कोर्ट ने विजय माल्या या अपने वकील को कोर्ट में दो सप्ताह में पेश होने के लिए अंतिम मौका दिया था। इस बीच विजय माल्या ने कोर्ट में फैसले की समीक्षा के लिए याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।