आगरालीक्स …Agra News: भाई वाह, आगरा के स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर को देखते हुए मरीज का वीडियो वायरल, दोनों ही फर्जी, हिरासत में लिए गए। ( Agra News: Video of Fake doctor in CHC, Achnera goes viral#Agra)
आगरा के अछनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में सीएचसी के अंदर डॉक्टर की कुर्सी पर टीशर्ट पहनकर एक युवक दिखाई दे रहा था उसके गले में आला यानी स्टेथोएस्कोप लटका हुआ था और वह सामने स्टूल पर बैठे युवक को ऐस्थोएस्कोप से चेक कर रहा था। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा था कि डॉक्टर मरीज को देख रहा है, डॉक्टर मरीज को देखने के साथ ही उसकी पीठ पर हाथ रखकर कह रहा है कि ठीक हो जाओगे। वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य केंद्र पर खलबली मच गई, हालांकि कुछ देर में ही वीडियो पर डिलीट कर लिया गया लेकिन लोगों ने उसका स्क्रीन शॉट ले लिया।
पुलिस ने हिरासत में लिया युवक
वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार को जिस समय सीएचसी में डॉक्टर नहीं थे और कुर्सी खाली थी उस समय वीडियो बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवकों की पहचान अछनेरा निवासी साजिद और राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच कराई जा रही है। सीएमआ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जांच कराई जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।