आगरालीक्स… आगरा में एसएसपी प्रभाकर चौधरी यातायात सुधार के लिए बड़े स्तर पर काम करेंगे, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और पर्यटकों की समस्याओं का निस्तारण होगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रेसवार्ता में कहा है कि पुलिस का काम है अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, वह जारी रहेगी।
2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी में आगरा में एसएसपी के पद पर ज्वाइन करने के बाद प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि ऐसे चौराहे जहां जाम ज्यादा रहता है, अवैध स्टैंड हैं। उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी आगरा में 2013 में एएसपी के पद पर रह चुके हैं।