आगरालीक्स… आगरा में श्री जगन्नाथ रथयात्रा के लिए आज मंजीरे और मृदंग के भक्तिमय संगीत पर हरे कृष्णा, हरे रामा संकीर्तन। शहरवासियों को दिया गया श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण
एक जुलाई को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा बल्केश्वर महादेव मंदिर से होगी प्रारम्भ

हरि बोल के जयकारों के साथ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ आज बल्केश्वर महादेव मंदिर से किया गया। जगन्नाथ रथयात्रा एक जुलाई को निकाली जाएगी, जिसके लिए भक्तों ने श्रद्धा-भाव के साथ भाग लिया। आमंत्रण यात्रा का बल्केश्वर बाजार, कमला नगर मार्केट, मुगल रोड होते हुए रश्मि नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पर समापन किया गया।
कमला नगर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के निर्देशन में निकाली गई यात्रा में संगीतमय कीर्तन पर नृत्य करते हुए सभी भक्तों को श्री जगन्नाथ यात्रा का निमंत्रण दिया गया। जहां से आमंत्रण यात्रा गुजरी, लोग अपने काम भूल कर हरि नाम के कीर्तन में शामिल हो गए।
आज होंगे यह कार्यक्रम
30 जून को नयन उत्सव में 15 दिन बाद श्रीहरि के होंगे दर्शन, छप्पन भोग का होगा आयोजन
देश-विदेश के श्रद्धालु लेंगे भाग
राहुल बंसल ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा में यूक्रेन, रशिया, आस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों व भारत के विभिन्न प्रदेशों के भक्तजन भाग लेंगे। रथ को रस्सी से खींचकर भक्त बल्केश्वर महादेव मंदिर से इस्कॉन मंदिर कमला नगर तक लेकर आएंगे।
इस अवसर पर मुक्य रूप से शैलेन्द्र अगवाल, संजीव मित्तल, कांता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल सुशील अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अमित बंसल, विकास बंसल, लड्डू’ शरद सिंघल, विपिन अग्रवाल, नवल शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, त्रिलोक चंद्र अग्रवाल, इदेश गोयल, गौरव अग्रवाल, हर्ष खटाना, संजय कुकरेजा, अनिल गुप्ता, रमेश यादव, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।