आगरालीक्स …Agra News: आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, कारों से मोबाइल चोरी करले परने तीन बदमाश अरेस्ट, दो के पैरों में लगी गोली। ( Agra News Video: Three Thak Thak Gang member arrested in Police encounter in Agra#Agra)
आगरा पुलिस सोमवार को आईएसबीटी के पास चेकिंग कर रही थी, पुलिस ने एक संदिग्ध कार को देखा और उसे रोकने के लिए कहा। कार में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
तीन अरेस्ट, मेरठ का है गैंग
कार सवार जावेद और दानिश के पैर में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि सादिक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग मेरठ का है, ये गैंग कार सवारों का ध्यान फटकाता है, कार को रोकने के बाद उनसे बात करने लगते हैं और इसी दौरान मोबाइल और लैपटॉप चोरी कर फरार हो जाते हैं। गैंग हरीपर्वत चौराहा से न्यू आगरा और हाईवे पर मोबाइल की चोरी कर चुका था, ठग ठग गैंग के नाम से यह जाना जाता है।