आगरालीक्स …आगरा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती के हाथ बांधकर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंका, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के ओमश्री अपार्टमेंट में एक युवती लिव इन रिलेशनशिप में युवक के साथ रह रही थी। शुक्रवार सुबह कुछ लोग अपार्टमेंट में पहुंचे, वे चौथी मंजिल पर गए, कुछ देर बाद बालकनी से युवती नीचे फेंक दी।
युवती की मौत, मचा हड़कंप
तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग आ गए, चौथी मंजिल से गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से अफरा तफरी मच गई।सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया और जांच में जुट गया है।
युवती के बंधे हुए थे हाथ और पैर
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती के हाथ और पैर बंधे हुए थे, जिससे वह खुद को बचा न सके, चौथी मंजिल से नीचे गिरते ही युवती की मौत हो गई। युूवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तीन लोग दबोचे, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से युवती से मौत होने के बाद लोगों ने तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया, ये हादसे के बाद अपार्टमेंट से निकल कर भाग रहे थे। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।