आगरालीक्स …आगरा में घर के बाहर खेल रहे बच्चों को चोरी करने वाले पति पत्नी अरेस्ट, एक बच्चे को एक लाख रुपये में बेचा, खंदारी क्षेत्र से चोरी करने आए थे दूसरा बच्चा। वीडियो के लिए करें क्लिक।
आगरा में शुक्रवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खंदारी क्षेत्र से आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल शर्मा और उसकी पत्नी पूजा शर्मा को अरेस्ट किया है। ये दोनों खंदारी क्षेत्र से बच्चा चोरी करने के लिए आए थे, दोनों को बच्चा चोरी करने से पहले पकड़ लिया।
छह महीने के बच्चे को एक लाख रुपये में बेचा
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शास्त्रीपुरम सी ब्लॉक में एकता बिल्डर द्वारा कंस्ट्रक्शन का काम कराया जा रहा था 6 जून 2022 को फूलमणि पत्नी फत्ते लाल का 6 महीने का बेटा आरव खेल रहा था। एक्टिवा सवार युवक युवती बच्चे को चोरी कर ले गए थे।
, यहां काम कर रहे कर्मचारी के बेटे बाहर खेल रहे थे, स्कूटी से दो लोग आए और छह महीने के बच्चे को बिस्किट दिलाने के बहाने ले गए। बच्चे को एक लाख रुपये में बेचा था, रिश्तेदार नीरज देवी पत्नी जगदीश निवासी गांव अमरपुर थाना कोतवाली कासगंज को एक लाख रुपये में बेच दिया। जिन्हें बच्चा बेचा था उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं और कोई बच्चा नहीं हुआ था।
बच्चा भी किया बरामद, पहले से मुकदमे दर्ज
पुलिस ने अनिल शर्मा और पूजा से एक लाख रुपये में बेचे गए बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में अनिल शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा के साथ मिलकर बच्चा चोरी करता है और जिन लोगों के बच्चे नहीं हुए हैं उन्हें बेच देते हैं।
नर्स का काम करती है पूजा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पूजा नर्स का काम करती है, उसका पति अनिल शर्मा निवासी सेक्टर 14 आवास विकास कालोनी सिकंदरा कोई काम नहीं करता है। उसके खिलाफ 2015 और 2017 में थाने में मुकदमे दर्ज हैं।