आगरालीक्स…आगरा में लघु उद्योग भारती के फिर से अध्यक्ष बने विजय गुप्ता, राजीव बंसल महासचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
लघु उद्योग भारती, आगरा की 2025–2027 कार्यकाल हेतु नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह होटल होलीडे इन पर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विजय गुप्ता को पुनः अध्यक्ष और राजीव बंसल को पुनः महासचिव चुने जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्र सेवक संघ के प्रांत संपर्क टोली प्रमुख आलोक कुलश्रेष्ठ थे। अध्यक्षता लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री) ने की। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं सत्र 2023- 24 के समापन की घोषणा लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव एवं आगरा प्रभारी मनीष अग्रवाल रावी ने की। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने नवीन सत्र 2025- 27 की कार्यकारिणी की घोषणा की।जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती, आगरा की यह नई टीम भविष्य में नीति संवाद, समस्याओं के समाधान और एमएसएमई विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने को संकल्पबद्ध है।
विजय गुप्ता ने गत दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, उपाध्यक्षगण राजेश अग्रवाल, सीए नितेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, शैलेश अग्रवाल, सचिव अंकुर अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, विमल गोयल को दायित्व सौंपा गया।