आगरालीक्स…. प्लाट को कूड़ा
घर बनाने से परेशान युवक ने अपनी बेटी के साथ पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की दी चेतावनी, वीडियो हो रहा वायरल।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, यह ताजगंज क्षेत्र के एक युवक का बताया जा रहा है। वह एक प्लाट के बाहर खड़ा है, प्लाट में कूड़ा बिखरा पड़ा है। जानवर घूम रहे हैं। युवक के हाथ में पेट्रोल है, उसके बगल में उसकी बेटी भी खड़ी हुई है।
कूड़ा नहीं उठा तो कर लुंगा आत्मदाह
वायरल हो रहे वीडियो में युवक कह रहा है कि कूड़ा नहीं उठाया तो पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह कर लुंगा। युवक का कहना है कि आश्वासन देते हैं लेकिन कूड़ा नहीं उठाते। यह वीडियो कब बना है, किसका है, इसकी पुष्टि आगरालीक्स डॉट कॉम नहीं करता है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आगरा में सड़कों पर गडढे और नहीं उठा कूड़ा
बारिश के बाद आगरा में सड़कों पर जगह जगह गडढे हो गए हैं। बारिश के चलते कूड़ा भी नहीं उठा है। बदबू से लोगों का बुरा हाल है।