आगरालीक्स…आगरा में विश्व हिंदू महासंघ ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा…राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
विश्व हिंदू महासंघ जिला के महानगर अध्यक्ष श्याम भदौरिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधु रिजॉर्ट, सिकंदरा, आगरा में भव्य झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव राय, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र प्रभारी कौशल सैनी, मंडल प्रभारी अंतेश चौहान, जिला अध्यक्ष आगरा प्रदीप उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष श्याम भदौरिया, जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ राजेंद्र गुप्ता, महानगर महामंत्री कोमल सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष एटा योगेश प्रताप, जिला मंत्री आगरा सुशील कुमार, जिला मंत्री एटा राम कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।