Wednesday , 23 September 2026
Home आगरा Agra News: Voices will rise in unison in Agra to mark the completion of 150 years of ‘Vande Mataram’…#agranews
आगरा

Agra News: Voices will rise in unison in Agra to mark the completion of 150 years of ‘Vande Mataram’…#agranews

17

आगरालीक्स….वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर आगरा में गूंजेगा एक साथ एक स्वर. 25 सितंबर को ‘एक समय, एक लय, एक स्वर में वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, 34 विद्या भारती और 25 अन्य विद्यालय होंगे सहभागी

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे आगरा में ‘एक समय, एक लय, एक स्वर में वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन होगा। निर्धारित समय पर शहर के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक, पूर्व छात्र और समाज के गणमान्य नागरिक एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए सरस्वती शिक्षा परिषद, डी-1, कमला नगर में उद्घोषणा समारोह आयोजित किया गया। उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं संरक्षक सरस्वती शिक्षा परिषद राकेश गर्ग ने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी गौरवशाली विरासत है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह सामूहिक गायन नई पीढ़ी को राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

अध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश दिलीप ने बताया कि आगरा में विद्या भारती के 34 विद्यालयों के साथ 25 अन्य विद्यालय भी कार्यक्रम में सहभागी होंगे। इनमें प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, सुमित राहुल स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका, आगरा पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं। मंत्री सरस्वती शिक्षा परिषद महेंद्र गर्ग और उपाध्यक्ष सरस्वती शिक्षा परिषद विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों को मिलाकर कुल 1 लाख 51 हजार देशभक्त नागरिकों द्वारा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का लक्ष्य रखा गया है। एक निर्धारित समय पर अलग-अलग स्थानों से एक साथ उठने वाला वंदे मातरम् का स्वर पूरे आगरा महानगर को गुंजायमान करेगा। अध्यक्ष वंदेमातरम समिति मुरारी प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का ऐसा व्यापक स्वरूप तैयार करने का प्रयास है, जिसमें देश भर में एक करोड़ लोगों द्वारा तीन मिनट 15 सेकंड तक वंदे मातरम् गान का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस ऐतिहासिक प्रयास को शामिल करवाना है। जीपीएस के माध्यम से सभी स्थानों के रिकॉर्ड रखे जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना को स्वर दिया। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने का अवसर देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सह मंत्री रविकांत चावला, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर सीकरी गौरव वार्ष्णेय, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष पार्क प्रमोद गोयल, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर अमित चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बल्केश्वर चारू शर्मा, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas to continue its journey of service in Agra; Geetika Agarwal takes charge as President…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सेवा के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा लायंस क्लब प्रयास,...

आगरा

Agra News: Prof. Rajeev Ahuja, Director of IIT Ropar, received the National Systems Gold Medal at an international seminar held in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में नेशनल सिस्टम्स गोल्ड मेडल आईआईटी...

आगरा

Agra News: Two-day ‘Gyarahvi Sharif’ event held in Agra; pilgrims arrived from various parts of the country…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्यारहवीं शरीफ के लिए देश के अलग अलग हिस्सों से...

आगरा

Agra Weather: Yellow Alert of Rain, Amid changing weather in Agra, heavy rain and a storm are expected in two days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बदलते मौसम के बीच दो दिन बाद तेज बारिश और...

error: Content is protected !!