आगरालीक्स…आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव को मतदान 14 मार्च को. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के दो ग्रुपों के लिए होगा चुनाव..फाइनल लिस्ट जारी
आगरा में नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के वार्षिक चुनाव के लिए 14 मार्च को मतदान किया जाएगा. इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के दो ग्रुपों 3 व 9 के बीच चुनाव होगा. मतदान सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा और तीन बजे तक चलेगा. इसके बाद मतगणना शुरू हो जाएगी और देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. नामांकन वापसी के बाद सोमवार को फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है.चैम्बर सभागार में चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि नामांकन वापिस की आज अंतिम तिथि पर प्रत्याशियों द्वारा दिये गये नामांकन वापिसी के पत्रों को चुनाव समिति द्वारा स्वीकार किया गया। पूूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि एक अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी मनोज बंसल व मनोज कुमार गुप्ता, दो उपाध्यक्ष पद हेतु अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल, नीतेश अग्रवाल व एक कोषाध्यक्ष पद हेतु नीरज अग्रवाल द्वारा नामांकन वापिस लेने के उपरान्त सतीश अग्रवाल व विनय मित्तल के मध्य चुनाव होगा (प्रति संलग्न)।
पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के को- चेयरमैन श्रीकिशन गोयल ने बताया कि चैम्बर के 14 समूहों में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापिसी के उपरान्त 12 समूहों में चुनाव नहीं होगा शेष समूह संख्या 3 व समूह संख्या 9 में चुनाव होगा (प्रति संलग्न)।बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, महेन्द्र कुमार सिंघल, शलभ शर्मा, अध्यक्ष एवं पदेन सदस्य चुनाव समिति संजय गोयल थे।