आगरालीक्स …आगरा की भीषण गर्मी में पानी का संकट बना हुआ है। पानी के लिए लोग परेशान हैं, खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
आगरा में शहीद नगर वार्ड 77 में भगत सिंह की मूर्ति के पास ईडब्ल्यूएस क्वार्टर और एसएस क्वार्टर के करीब 500 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सुबह से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। रविवार को स्थानीय लोगों ने खाली बाल्टी लेकर पानी न मिलने पर प्रदर्शन किया। शहीद नगर के साथ ही इंद्रापुरम में भी पानी की समस्या है।