आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पीछे यमुना में डूब रहा था युवक. जल पुलिस ने किया रेस्क्यू
आगरा में शुक्रवार को ताजमहल के पीछे दहशरा घाट पर एक व्यक्ति यमुना में डूब रहा था. जल पुलिस ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू शुरू किया और थोड़ी ही देर में युवक को नदी से बाहर निकाला. युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है कि युवक नदी में कैसे गया. शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे थाना ताज सुरक्षा अंतर्गत बसई घाट ड्यूटी प्वाइंट से सूचना प्राप्त हुई कि यमुना नदी में एक व्यक्ति बहाव में बहता हुआ दिखाई दे रहा है, जो संभवतः जीवित है.सूचना मिलते ही जल चौकी में डयूटी में तैनात मुख्य आरक्षी संजय कुमार एवं आरक्षी अनुज ने अपनी जान की परवाह किए बिना यमुना के तेज बहाव में उतरकर स्टीमर की सहायता से उस व्यक्तिhttp://WWW.XHUGOY.COM को सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई जान. रेस्क्यू किए गए व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.