आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पश्चिपुरी, राहुल नगर, दीप नगर, आवास विकास कॉलोनी में दो दिन पानी नहीं आएगा। पानी सप्लाई के लिए नंबर जारी किए गए।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 2 स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन से पश्चिपुरी, राहुल नगर, दीप नगर, आवास विकास कॉलोनी में गंगाजल की आपूर्ति होती है। शनिवार सुबह पानी की सप्लाई के बाद जोनल पंपिंग स्टेशन के जलाशय और टंकी की सफाई की जाएगी। इसके चलते शनिवार सुबह के बाद पानी की आपूर्ति बंद रहेगी और इन क्षेत्रों में सोमवार को ही पानी की सप्लाई होगी।
टोल फ्री नंबर
18002702722
कंट्रोल रूम का नंबर
8192095401
विनीत चौधरी
8192095732