आगरालीक्स ….आगरा में होली पर भीगने में आनंद आएगा, क्योंकि होली पर होगी गर्मी, जानें क्या है मौसम विभाग का अनुमान।

आगरा में सोमवार को सुबह से ही गर्मी है, सुबह कुछ देर के लिए हवा चलने से धूप अच्छी लगने लगी लेकिन धीरे धीरे धूप की गर्माहट बढ़ने लगी है और गर्मी लग रही है। आज दोपहर में तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
होली पर 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि होली पर तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, सुबह का तापमान भी बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
14-Mar 18.0 34.0 Clear sky
15-Mar 19.0 36.0 Clear sky
16-Mar 19.0 37.0 Clear sky
17-Mar 19.0 36.0 Clear sky
18-Mar 20.0 37.0 Sunny Day
19-Mar 20.0 38.0 Sunny Day