आगरालीक्स …आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, संडे को तेज धूप निकलेगी या बारिश और आंधी, जानें आज का मौसम विभाग का अनुमान। #agraweather#forecast#agranews

आगरा का मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को आगरा में सुबह से ही धूप निकल आई है और गर्मी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। सुबह से ही तापमान बढ़ जाएगा, सुबह का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर में तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है।
तीन जून तक गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में तीन जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, तापमान भी लगातार बढ़ेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
आईएमडी का अनुमान
29-May 27.0 42.0 Mainly Clear sky
30-May 28.0 43.0 Mainly Clear sky
31-May 28.0 43.0 Mainly Clear sky
01-Jun 27.0 42.0 Mainly Clear sky
02-Jun 27.0 42.0 Mainly Clear sky
03-Jun 26.0 42.0 Mainly Clear sky