आगरालीक्स …Agra News: .आगरा के होटलों में नशे के लिए हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में वेब सिरीज फर्जी में सहायक कलाकार को मुंबई से अरेस्ट किया गया है।
आगरा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ उमेश पंवार ने चार अक्टूबर 2024 को न्यू आगरा में बाइक से हेरोइन की तस्करी के लिए जा रहे तस्करों को पकडऋा था, इसमें अलीगढ़ के ग्राम भगवान गढ़ी निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू पंडित और डौकी स्थित गांव कुंडौल निवासी हरिओम धाकरे को पकड़ा था, उनके पास से 1.070 किलोग्राम हेरोइन मिली थी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद शैलेंद्र राणा, तौहीद के नाम सामने आए थे, इसके बाद एक और आरोपी मान सिंह का नाम सामने आया था। मान सिंह कुलदीप पटवान की फिल्म जिसमें राजनेता की हत्या और खुद को बेगुनाह साबित करने वाले कलाकार की कहानी थी उसमें काम कर चुका है और वेब सीरीज फर्जी में सहायक कलाकार रहा है।
मुंबई से किया अरेस्ट
पुलिस मान सिंह की तलाश में जुटी हई थी। सर्विलांस की मदद से 11 दिसंबर को मान सिंह को मरीना एन्क्लेव मालवानी बिल्डिंग मुंबई से अरेस्ट कर आगरा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई, यहां कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पूछताछ में मानसिंह का कहना है कि वह आठवीं फेल है और खर्चे पूरे करने के लिए नशे की तस्करी करने लगा था।