आगरालीक्स… सहालग आठ जुलाई तक हैं। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में कमी का रुख बना हुआ है, जो निवेश और खरीदारी का बेहतर मौका है।
भड़ली नवमी के बाद चार माह शुभ कार्यों पर रोक
सहालग आठ जुलाई भड़ली नवमी तक हैं। इसके बाद देवशयनी एकादशी से चार माह के लिए शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों में नरमी का रुख चल रहा है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना रहा नरम
वायदा बाजार में सप्ताह के प्रथम कारोबारी दिन सोमवार को दोपहर सोना 50,831 रुपये प्रति दस ग्राम रहा, जो कल की अपेक्षा थोड़ा सा ज्यादा है।
चांदी की कीमतें गिरावट के बाद थोड़ी बढ़ी
चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख कल से शुरू हुआ था, जो आज भी जारी रहा। चांदी आज दोपहर 60,561 रुपये प्रति किलो पर थी। चांदी रविवार को 59,749 रुपये प्रति किलो पर चल रही थी। चांदी की कीमत में पिछले सप्ताह भी कम हुई थी और 60 हजार पर नीचे आने के बाद 61 हजार को पार कर गई थी
ज्वैलरी के 27 जून के रेट
फाइन गोल्ड 999 5102 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4980 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4541 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4133 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3291 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और ती प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।