आगरालीक्स..Agra News: आगरा के हाई प्रोफाइल बैंक मैनेजर की हत्या के मामले में पत्नी, भाई और ससुर दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा, बैंक मैनेजर के परिजनों को बताया था कि आत्महत्या की है। ( Agra News: Wife, Brother in Law & Father in Law Bank Manager found quilty in Bank Manager death case#Agra)
आगरा की रामरघु एग्जॉटिका कॉलोनी में रहने वाले बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय की मौत की सूचना पुलिस को 12 अक्टूबर 2023 को मिली थी, पुलिस को बताया गया था कि सचिन उपाध्याय ने सुसाइड कर ली है। बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय के पिता रिटायर शिक्षक केशव देव शर्मा निवासी टीकमपुरा मंसुखपुरा ने हत्या के आरोप लगाए थे, पुलिस ने बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय की पत्नी प्रियंका, साले कृष्णा और ससुर कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पिछले वर्ष पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्य को आधार बनाते हुए चार्जशीट लगा दी थी। पोर्टमार्टम में गले पर चोट के निशान और जलाने के निशान भी मिले थे।
कोर्ट ने पत्नी, साले और ससुर को साक्ष्य मिटाने में माना दोषी
इस मामले में मंगलवार को कोर्ट ने बैंक मैनेजर की पत्नी प्रियंका और साले कृष्णा को हत्या और ससुर बृजेंद्र रावत को साक्ष्य मिटाने का दोषी माना है। इस मामले में कोर्ट द्वारा कल यानी 15 अक्टूर को सजा सुनाई जाएगी।