आगरालीक्स…आगरा पुलिस लाइन में बच्चों संग खुदकुशी करने आई महिला. मिट्टी का तेल उडेला, पुलिसकर्मियों ने बचाया. कहा-सुसाइड की वजह मेरा पति
आगरा में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहद उस समय हडकंप मच गया जब बच्चों संग आई एक महिला ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर सुसाइड करने की कोशिश की. महिला को ऐसा करते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. उन्होंने किसी तरह महिला को बचाया और अपर पुलिस आयुक्त के पास लेकर पहुंचे.

महिला शाहगंज की रहने वाली है और पति से विवाद होने पर परेशान चल रही है. उसने आरोप लगाया कि पति पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इसलिए वह यहां आई है. पुलिस अधिकारी ने शिकायत सुनने के बाद तत्काल पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.