आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवती का शव मिला है, मुंह में दुपट्टा ठूंसा हुआ था और हाथ पर कुसुमा लिखा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: Woman dead body found in Agra#Agra
)
आगरा के अछनेरा में मंगलवार सुबह अछनेरा के कचौरा रेलवे फाटक के पास युवती का शव मिला है, युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। युवती लाल रंग का कुर्ता और काले रंग की सलवार पहने हुई थी उसके मुंह में दुपट्टा ठूंसा हुआ है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस जांच में जुटी है।