आगरालीक्स…आगरा में महिला की गला रेतकर हत्या. चाय देने गया था बेटा तो कमरे में था खून से लथपथ शव…
आगरा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. अछनेरा के रायभा में आज सुबह एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या की गई है. महिला का बेटा आज सुबह जब चाय देने गया तो कमरे के अंदर अपनी मां का शव देखा जो कि खून से लथपथ था. हत्या की खबर पर बड़ी संख्या में लोग जमा गए. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है. मृतका के बेटे का आरोप है कि गांव में दहशत फैलाने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया है.
संघर्ष के निशान मिले, कपड़े थे अस्त व्यस्त
अछनेरा के रायभार में विद्या देवी रहती थीं. विद्या देवी के पांच बेटे हैं जिनमें से चार बेटे दिल्ली और मथुरा में रहरक मजदूरी करते है. एक बेटा बीरी सिंह गांव में ही दूसरे मकान में परिवार के साथ रहता है. आज सुबह करीब छह बजे बीरी सिंह अपनी मां को चाय देने के लिए गया तो वहां कमरे में मां का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा. उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी. इधर हत्या की खबर जानकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए हैं.
बेटे ने लगाया ये आरोप
इस संबंध में मृतका के बेटे बीरी सिंह का आरोप है कि एक वर्ष पहले गांव का रहने वाला गैर जातीय युवक उनके परिवार की युवती को लेकर चला गया था. युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी. इसके बाद से युवक का परिवार गांव में नहीं रहता है. उसने बताया कि विद्या देवी की हत्या गांव में भय पैदा करने के लिए गई है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. हत्यारे का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.