आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फर्जी आईडी बनाकर शिक्षिका के आपित्तजनक फोटो वायरल किए, दूसरे मामले में एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाकर युवती के पिता को भेजे। मुकदमा दर्ज।
आगरा के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, अनजान युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए, शिक्षिका का मोबाइल नंबर भी अनजान लोगों को दे दिया।
बदनामी के डर से घर से निकलना किया बंद
शिक्षिका को जब पता चला तो बदनामी के डर से घर से निकलना बंद कर दिया है। आरोप है कि उनके व्हाटस एप पर धमकी भरे मैसेज भी आ रहे हैं, उन्होंने एक व्यक्ति पर शक जताया है क्योंकि जिन फोटो को वायरल किया गया है वह उनके एक जानने वाले के पास थे।
एआई से युवती के बनाने आपत्तिजनक फोटो
एक दूसरे मामले में थाना एत्माउददौला क्षेत्र के युवक ने दिल्ली में रह रही युवती के एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर उसके पिता को भेज दिए, इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।